जम्मू। स्वास्थ्य विभाग में जम्मू संभाग के चार डॉक्टरों के तबादले किए गए हैं। इसमें इंचार्ज अधीक्षक डीएच रियासी को स्वास्थ्य निदेशालय में अटैच करके उनकी कोविड-19 प्रयास में सेवाएं ली जाएंगी। इसी तरह डॉ. राजेंद्र कुमार को डीएच रियासी का अधीक्षक पद का पदभार देखने को कहा गया है। डॉ. राजेंद्र थापा को इंचार्ज डी/ओ कठुआ और डॉ. देवराज कोतवाल को इंचार्ज बीएमओ बिलावर नियुक्त किया गया है।