जम्मू। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग में 18 डाक्टरों को इधर से उधर किया गया है। इसमें डा. अब्दुल शब्बीर गुट्ट को सीएचसी मेंढर, डा. राज कुमार को सीएचसी रामगढ़, डा. प्रियंका को पुलिस अस्पताल जम्मू, डा. अनुमोदन गुप्ता को जीएमसी जम्मू, डा. अनीता रैना को एनटीपीएचसी अकलपुर, डा. भारत भूषण को पुु लिस अस्पताल जम्मू, डा. रशपाल को पीएचसी सुंदरबनी, डा, सनिया अख्तर को पीएचसी घो मन्हासा, डा. सिम्मी को ईसी डिग्यिाना भेजा गया है। इसी तरह डा. हरबिंदर सिंह को पीएचसी सनूरा, डा. परमजीत को पीएचसी भूंड, डा. विजय कुमार को एएच विजयपुर, डा. संदीप को स्कूल हेल्थ स्कीम सांबा, डा. नवीन को पीएचसी छिब्बा, डा. गुरनाम सिंह को डीएच रामबन, डा. आशिना को डेंटल कालेज जम्मू, डा. नवनीत को स्कूल हेल्थ स्कीम रियासी औ्र डा. अमित बजाज को पीएचसी नड्ड भेजा गया है।