फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारी इधर से उार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रशासन के हित में सरकार ने जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का सोमवार को तबादला किया। सामान्य प्रशासनिक विभाग के प्रधान सचिव मनोज कुमार द्विवेदी की तरफ से जारी आदेश के तहत कौशल विकास विभाग में अंडर सेक्रेटरी नवीद हुसैन का तबादला कर उन्हेें जम्मू-कश्मीर सेवा भर्ती बोर्ड में अंडर सेक्रेटरी बनाया गया है।
विज्ञापन

नागसेनी की ब्लॉक विकास अधिकारी अभय इंदु शर्मा का तबादला कर उन्हें जम्मू-कश्मीर सेवा भर्ती बोर्ड में अंडर सेक्रेटरी का प्रभार सौंपा गया है। वहीं जम्मू-कश्मीर सेवा भर्ती बोर्ड में अंडर सेक्रेटरी तेज कृष्ण धर का तबादला कर उन्हें कौशल विकास विभाग में भेजा गया है। वहीं जूनियर प्रशासनिक अधिकारी प्रीति शर्मा जो सामान्य प्रशासनिक विभाग में अगली नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रही थीं, उन्हें अगली नियुक्ति के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग में भेजा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें