फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदारों की सुविधा के लिए 100 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। वन सुल्तान अप्पर पंचायत के अधीन प्रेमनगर के पास जम्मू आरएसपुरा मार्ग पर नई मार्केट में दुकानदारों को बिजली मुहैया करवाने के लिए 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। ट्रांसफार्मर का उद्घाटन पंचायत के सरपंच एडवोकेट देवराज शर्मा ने किया। सरपंच ने कहा कि यहां मार्केट के दुकानदारों को बिजली की सुचारु आपूर्ति नहीं हो पाती थी। जिससे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मार्केट के दुकानदारों की दिक्कत को देखते हुए नया ट्रांसफार्मर लगवाए जाने के लिए भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा से आग्रह किया था।
विज्ञापन

उनके फंड मुहैया करवाने पर बिजली का नया ट्रांसफार्मर लगवाया गया। दुुुकानदार राज कुमार गुप्ता, धर्मपाल सिंह ने कहा कि काफी समय से बिजली कनेक्शन लिया था और पांच सौ मीटर की दूरी पर लगे ट्रांसफार्मर से बिजली की आपूर्ति कर कार्य चला रहे थे। उन्होंने कहा कि मार्केट के लिए अलग से बिजली का ट्रांसफार्मर लगाए जानेपर सुचारु रूप से बिजली की आपूर्ति हो पाएगी। उन्होंने स्थानीय पंचायत के सरपंच का आभार जताया। इस अवसर पर रविंदर शर्मा, मीरां साहिब के भाजपा मंडल प्रधान कुलदीप शर्मा, पंचायत के चेयरमैन सुभाष चौधरी, योगराज, महेंद्र शर्मा, इंदर भारद्वाज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें