फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: धमाके के बाद लगी ट्रांसफार्मर में आग, चार घंटे बिजली गुल

Wed, 18 Dec 2024 01:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी। संवाद - फोटो : bishnah
विज्ञापन
महमूदपुर गांव में बिश्नाह-कुंजवानी मुख्य सड़क किनारे लगा ट्रांसफार्मर जला
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पाया आग पर काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। बिश्नाह-कुजंवानी मुख्य सड़क मार्ग किनारे लगे ट्रांसफार्मर में धमाके के बाद आग लगने का मामला सामने आया है। महमूदपुर गांव के पास सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाके के बाद ट्रांसफॉर्मर ने आग पकड़ ली। राहगीरों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच पर आग पर काबू पाया। ट्रांसफॉर्मर जलने से फॉर्म पर निर्भर मोहल्ले की बत्ती चार घंटे तक गुल रही। बिजली विभाग ने देर शाम को नया ट्रांसफॉर्मर लगा दिया है। इसके बाद क्षेत्र की बिजली को सुचारू कर दिया है।
विज्ञापन

कोट
ट्रांसफार्मर में शॉर्ट-सर्किट होने से आग लगी है। देर शाम तक नया ट्रांसफॉर्मर लगाकर बिजली सुचारू कर दी है।
अंकुश शर्मा, जेई बिजली विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें