फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तापमान बढ़ने से पांच ट्रांसफार्मर जले, गहराया जल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में तापमान 40 से बढ़कर 42.6 डिग्री होने से बिजली-पानी का संकट गहरा गया है। बुधवार को सुजवां, नगरोटा, उदयवाला, नागबनी, बिश्नाह में पांच ट्रांसफार्मर जल गए जिससे पानी संकट गहरा गया। विभागीय टीम नए ट्रांसफार्मर को लगाकर सप्लाई बहाल करने में जुटी रही।
विज्ञापन

बिजली न होने से सबसे अधिक परेशानी दोपहर में हुई। लगातार घंटों बिजली गुल होने से इनवर्टर जवाब दे गए। लोगों को घरों की खुली जगहों में व्यतीत करना पड़ा। मंगलवार देर रात को भी लोग परेशान रहे जिससे नींद नहीं आई। तालाब तिल्लो, भगवती नगर, रूपनगर, पलौड़ा, जानीपुर, रिहाड़ी, पुराने शहर के उस्ताद मोहल्ला, जुलाखा मोहल्ला, जैन बाजार, कासिम नगर, कालिका कॉलोनी सहित कई इलाकों में पानी का संकट रहा। लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में दिक्कतें आईं। घरों में टंकियां खाली रहीं। लोगों ने टैंकर बुक किए लेकिन आपूर्ति नहीं हो पाई।

आबादी के साथ सुविधाएं नहीं बढ़ीं
शहर में बिजली-पानी के प्रबंध छह लाख की आबादी तक सीमित है। मौजूदा समय में आबादी बढ़ गई है जिस कारण ढांचा हांफ रहा है। पानी आपूर्ति के लिए बड़ा प्रोजेक्ट शहर के लिए नहीं बन पाया है। पुराने ढांचे को भी अपग्रेड कर काम चलाया जा रहा है जिससे गर्मी और सर्दी में फायदा नहीं मिल रहा। हर रोज दस एमजीडी पानी की किल्लत खल रही है। 54 एमजीडी पानी की आपूर्ति सामान्य है। अभी 45 एमजीडी पानी की आपूर्ति हो रही है। 2001 में जनगणना के बाद प्रोजेक्ट बने थे। अब 11 लाख के आसपास आबादी पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पांच के करीब ट्रांसफार्मर जले हैं। लोड बढ़ने पर कटौती हो रही है।
- संजीव गुप्ता, एक्सईएन, जल शक्ति विभाग
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें