फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अक्तूबर से ट्रेनों के समय बदलेगा

Sat, 26 Sep 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
एक अक्तूबर से राज्य में पहुंचने वाली ज्यादातर ट्रेनों के समय में बदलाव किया जा रहा है। इसी कारण एक अक्तूबर के बाद सफर करने वाली यात्रियों की टिकटों पर ट्रेन के समय के बारे में जानकारी नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन


टिकट पर लिखा जा रहा है कि एक अक्तूबर से समय में बदलाव किया जा रहा है। जम्मू में पहुंचने वाली कुछ ट्रेनों को कटड़ा तक चलाने के बाद अब रेलवे ने राज्य में पहुंचने वाली ज्यादातर ट्रेनों के समय में बदलाव करने का निर्णय ले लिया है।

यह बदलाव एक अक्तूबर से होगा। इसके लिए रेलवे की तरफ से नया टाइम टेबल तैयार किया जा रहा है। वहीं जो यात्री एक अक्तूबर या फिर उसके बाद की टिकटों की रिजर्वेशन करवा रहे हैं, उनको रिजर्वेशन की टिकटों पर ट्रेनों के नए समय के बारे में जानकारी नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन


टिकटों पर लिख दिया जा रहा है कि एक अक्तूबर से समय में बदलाव होगा। ट्रेनों के नए समय के बारे में जानकारी हासिल करने को लेकर यात्रियों में थोड़ी असमंजस की स्थिति बनती नजर आ रही है।

वहीं इस बारे में रेलवे स्टेशन जम्मू के स्टेशन मैनेजर अश्वनी कुमार शर्मा ने बताया कि ट्रेनों के समय में बदलाव किए जाने हैं, लेकिन अभी तक उनके पास नया टाइम टेबल नहीं पहुंचा है।  
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें