फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण महिलाओं को दिया डेयरी फार्म का प्रशिक्षण

विज्ञापन
महिलाओं को डेयरी फार्म में प्रयोग में लाए जाने वाली वस्तुएं देते हुए बीसी सहित अन्य
विज्ञापन
आरएस पुरा। पशुपालन के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाए जाने के लिए ग्रामीण महिलाओं के लिए स्कॉस्ट में चल रहा पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को संपन्न हो गया। राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में शुक्रवार को प्रशिक्षण के समापन पर आयोजित कार्यक्रम में उप कुलपति डॉ. जेपी शर्मा मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशिक्षण हासिल करने वाली महिलाओं में प्रमाणपत्र वितरित करने के साथ-साथ डेयरी फॉर्म में योग ले जाने वाली वस्तुओं को वितरित किया। उप कुलपति ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रशिक्षण ले चुकीं महिलाएं को आत्मनिर्भर बनने के लिए इसका पूरा लाभ उठाएंगी। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के मकसद से राष्ट्रीय महिला आयोग की तरफ से इस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। उन्हें उम्मीद है कि ग्रामीण महिलाओं को इसका पूरा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

इस मौके वेटरनरी विभाग के डीन डॉ. एचएस बढ़याल, डॉ. पुनीत चौधरी, शीतल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें