सांबा सुपर फास्ट यात्री बसों के चालान काटते एआरटीओ सांबा
- फोटो : SAMBA
सांबा। जम्मु-कठुआ मार्ग पर चलने वाली सुपर फास्ट बस चालकों की मनमानी के कारण गत दिनों एक हादसे में दो दर्जन यात्री घायल हो गए थे। इनमें तीन लोगों की जान चली गई। इसके मद्देनजर शुक्रवार को एआरटीओ ने कठुआ-जम्मू रूट की बसों के खिलाफ प्रवर्तन अभियान चलाया।
एआरटीओ रेहाना तबस्सुम के अनुसार अभियान के दौरान 80 से अधिक वाहनों की जांच की गई। इनमें से 32 बसों और 2 अन्य वाहनों का एमवी अधिनियम और नियमों के तहत विभिन्न धाराओं के तहत चालान, कंपाउंड किया गया। गति सीमित करने वाले उपकरणों के बिना चलने वाले या छेड़छाड़ किए गए एसएलडी के साथ चलने वाले वाहनों पर विशेष ध्यान देने के लिए आज का प्रवर्तन किया गया। भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा।