मीरां साहिब। बीडीसी अध्यक्ष दिलीप कुमार ने बुधवार को गांव दरसोपुर में समाज कल्याण विभाग की तरफ से खोले गए सिलाई कढ़ाई केंद्र का उद्घाटन किया। सरपंच सुरिंदर कुमार टोनी तथा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव मीता शर्मा सहित पंचायत के कई गणमान्य लोग तथा महिलाएं व युवतियां मौजूद थीं। दिलीप कुमार ने कहा कि केंद्र खुलने पर गांव की 25 महिलाएं व युवतियाें को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह 10 माह तक चलेगा। विभाग की तरफ से प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। संवाद