जिला पुलिस लाइन रियासी में मॉक ड्रिल करते हुए जवान।
- फोटो : REASI
रियासी। जिला पुलिस के जवानों ने गीता नगर पुलिस लाइन में तीन सप्ताह तक चले रिफ्रेशर कोर्स में आपातकालीन स्थिति से निपटने के तरीके सीखे। कोर्स में 42 जवानों को 20 किलोमीटर दौड़ लगाने के साथ लंबी कूद तथा ऊंची कूद करना सिखाया गया। साथ ही लाठीचार्ज और आंसू गैस छोड़ने के दौरान भी बचाव करने के तरीके बताए। उन्हें भीड़ हटाने के बारे में भी बताया गया। अधिकारी ने कहा कि पुलिस लोगों की सेवा के लिए हमेशा अग्रसर है। जवानों को स्थानीय लोगों से तालमेल बना कर रखना चाहिए। संवाद