फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: उभरते क्रिकेटरों को निखारने के लिए क्रिकेट शिविर 8 जून से

Mon, 02 Jun 2025 01:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। परेड स्पोर्ट्स एसोसिएशन लक्ष्मी क्रिकेट क्लब के सहयोग से जम्मू के उभरते क्रिकेटरों को निखारने के लिए आठ जून से तीन सप्ताह के लिए शिविर लगाया जाएगा। इसमें 12 से 16 वर्ष के लड़कों और लड़कियां प्रशिक्षण लेंगी। यह छठा ग्रीष्मकालीन क्रिकेट शिविर होगा। शिविर की शुरुआत वरिष्ठ रणजी ट्रॉफी क्रिकेटरों की देखरेख में होगी। हर्ष नैयर मुख्य आयोजक होंगे। रोहित भट्ट, रणधीर सिंह जमवाल, अंजू गुप्ता, समीर खजूरिया और विक्रम डोगरा कोच होंगे। जम्मू-कश्मीर रणजी ट्रॉफी के दो पूर्व कप्तान, संजय शर्मा, एस. कवलजीत सिंह के साथ वरिष्ठ रणजी खिलाड़ी प्रदीप बाली खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। योग और ध्यान तकनीक समत चिकित्सा जांच और आवश्यक प्रयोगशाला जांच की भी व्यवस्था की जाएगी। सभी पात्र खिलाड़ियों को सात जून तक या उससे पहले का पंजीकरण कराना होगा। शिविर के लिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर केवल 60 खिलाड़ियों को पंजीकृत किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी फोन नंबर 9419184622 और 9796232793 पर संपर्क कर सकते हैं। शिविर का संचालन परेड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय सबरवाल, चेयरमैन देश रतन दुबे और महासचिव डॉ. अनिल कुमार महाजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें