फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ऊषा सिलाई प्रशिक्षण से सवरेगा महिलाओं का जीवन

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का मौका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से ऊषा सिलाई स्कूल का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को सिलाई व टेलरिंग का एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें ऊषा और सीएससी की ओर से संयुक्त प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। सीएससी के अधिकारियों के अनुसार पंजीकरण पांच से सात फरवरी तक किया जा रहा है। प्रशिक्षण के लिए इच्छुक महिलाएं अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर पंजीकरण करा सकतीं हैं। पंजीकरण प्रक्रिया डिजिटल सेवा पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी। इसमें ग्राम स्तरीय उद्यमी (वीएलई) की तरफ से रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
विज्ञापन

कोर्स का कुल शुल्क 499 रुपये रखा गया है। प्रशिक्षण के दौरान ऑनलाइन क्लास के साथ प्रायोगिक अभ्यास भी कराया जाएगा। इसमें सीएससी केंद्रों पर सिलाई मशीन प्रशिक्षण दिया जाएगा। पंजीकरण के लिए महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होना अनिवार्य है। साथ ही आधार कार्ड और मोबाइल नंबर जरूरी है। योजना के लिए अधिक जानकारी के लिए महिलाएं नजदीकी सीएससी केंद्र से संपर्क कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें