फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की रैली के कारण घाटी में दो दिन नहीं चलेंगी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की श्रीनगर तथा रामबन में होने वाली रैलियों को कामयाब बनाने के लिए राजनीतिक तथा प्रशासनिक तैयारियां चरम पर हैं। सुरक्षा के मद्देनजर घाटी में रेल और सड़क सेवाओं को भी स्थगित किया गया है।
विज्ञापन


रेलवे के चीफ एरिया मैनेजर अतुल कुमार जैन ने बताया कि घाटी में रेल सेवा छह एवं सात नवंबर को बंद रहेगी। फिरोजपुर से डीआरएम अनुज प्रकाश ने भी इसकी पुष्टि की।

एसएसपी हाईवे संजय कोतवाल के अनुसार शुक्रवार रात से ही श्रीनगर और जम्मू के बीच सड़क यातायात बाधित रहेगा। उधमपुर और बटोत में पुलिस के विशेष नाके लगाए गए हैं।
विज्ञापन


एसएसपी ट्रैफिक श्रीनगर मकसूद का कहना है कि श्रीनगर से दरबार मूव की गाड़ियां जम्मू जाएंगी। श्रीनगर और चंद्रकोट (रामबन) में दोनों रैली स्थलों को सुरक्षा एजेंसियों ने घेरे में ले लिया है।

शॉर्प शूटर मुस्तैद रहेंगे। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। एहतियातन सैकड़ों लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

पैरा मिलिट्री जवानों की तैनाती


श्रीनगर में सुरक्षा कवच मजबूत करते हुए आवागमन के सभी रास्तों पर नाके और विशेष बंकर बनाए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस और पैरा मिलिट्री के जवान तैनात किए हैं।

विशेष हथियारों और आधुनिक उपकरणों से लैस को शहर भर में तैनात किया गया है। रैली स्थल शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम पर एसपीजी की मौजूदगी से यह स्थल अभेद्य किले में बदल गया है।

रैली स्थल के आसपास भी जवानों की बड़ी संख्या में तैनाती की गई है। स्टेडियम की आसपास की सड़कों को भी शुक्रवार दोपहर बाद से सील किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री के काफिले और अन्य वीवीआईपी मूवमेंट के लिए कुछ बुलेटप्रूफ गाड़ियां वीरवार को श्रीनगर पहुंची हैं। इसके अलावा सरकार द्वारा स्टेट मोटर गैराज को इस हाई प्रोफाइल विजिट के लिए करीब 80 गाड़ियों की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है।

रामबन जिले के चंद्रकोट में उस जगह को सुरक्षा एजेंसियों ने अपने घेरे में ले लिया है, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बगलिहार प्रोजेक्ट के दूसरे चरण का लोकार्पण करेंगे।

साथ ही उधमपुर-बनिहाल हाईवे के फोर लेन प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। चंद्रकोट के फौजी हेलीपैड के पास पीएम एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। आसपास के इलाकों में नाके लगाकर तलाशी ली जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें