किश्तवाड़ के सर्थल रोड पर वाहन खाई में गिरने से डोडा जिले के चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और हादसे के कारणों की जांच जारी है।
किश्तवाड़ के सर्थल रोड पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शनिवार शाम उस समय हुआ जब वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना में मारे गए सभी लोग जिला डोडा के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।