फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: 300 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक; एक की मौत, तीन घायल

Sat, 01 Feb 2025 05:56 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रक के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर शनिवार को एक ट्रक के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। यह हादसा रामबन जिले के बैटरी चश्मा के पास हुआ जब ट्रक का चालक रफाकत खटाना मुड़ते समय वाहन से नियंत्रण खो बैठा। ट्रक जम्मू से श्रीनगर जा रहा था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, ट्रक 300 फीट गहरी खाई में गिर गया जिसके कारण यासिर अली की मौके पर ही मौत हो गई। चालक रफाकत और अन्य दो घायल व्यक्ति, जुनैद और जाकिर हुसैन को बचाया गया और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें