विजयपुर। कस्बा के बाजार में बढ़ते अतिक्रमण के चलते जाम की स्थिति बनी रहती है। इस कारण हर वर्ग को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसका कारण है कि कुछ दुकानदार फुटपाथ पर सामान रखते हैं। कुछ दुकानदार सुबह से शाम तक वाहनों में अनलोडिंग करते रहते हैं। इस कारण लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय निवासी जितेंद्र सिंह, सुभाष सिंह, अमरजीत सिंह, देवराज, सोमनाथ, प्रदीप कुमार आदि ने बताया कि विजयपुर में रामगढ़ मार्ग वाली सड़क के दोनों तरफ जाम की स्थिति बनी रहती है। दुकानदारों ने कूलर, टीवी पंखे, कपड़े, होर्डिंग आदि सड़क पर लगा देते हैं। इस कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम में वरिष्ठ अधिकारी, विद्यार्थी, एंबुलेंस में बैठे मरीज भी परेशान होते हैं। गणमान्य लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जैसे एक साल पहले अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया था। वैसे ही अभियान चलाया जाए, ताकि जो लोग इस जाम से परेशान होते हैं उनको राहत मिल सके।