फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अवैध रूप से खड़ी 24 मोटरसाइकिल जब्त

विज्ञापन
सांबा के मुख्य चौक हाईवे पर अबैध पार्क किए वाहनो के खिलाफ कार्यबाई करते पुलिस अधिकारी - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। पुलिस ने अवैध पार्किंग के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत शुक्रवार को करीब 24 मोटरसाइकिल जब्त कर ली। अभियान थाना प्रभारी सूरज सिंह पठानिया ने डीएसपी तिलक राज की देखरेख में चलाया। सनद रहे कि लोग राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे मोटरसाइकिल अवैध रूप से खड़ी कर अपने गंतव्य की ओर चले जाते हैं। इसके चलते उक्त मार्ग पर जाम लग जाता है, जिससे कई दुर्घटनाओं की आशंका रहती है, और कई बार दुर्घटनाएं हो जाती हैं। जिला प्रशासन की ओर से कई बार लोगों को चेतावनी दी गई कि हाईवे के किनारेे पर बाइक पार्क न करें, लेकिन लोग परवाह नहीं कर रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें