फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने एक दंत चिकित्सा केंद्र और तीन मेडिकल स्टोर किए सील

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। सब डिविजनल मजिस्ट्रेट घगवाल रामकेश शर्मा की अगुवाई में राजस्व, पुलिस और चिकित्सा अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को घगवाल क्षेत्र के बाजार का दौरा किया। इस दौरान अवैध रूप से चल रहे एक दंत चिकित्सा केंद्र को सील कर दिया और ड्रग कंट्रोल अधिकारी भावना भट को लाइसेंस निलंबित करने का निर्देश दिया। इस दौरान तीन मेडिकल स्टोर बसोत्रा मेडिकोज, मेसर्स चौहान मेडिकोज और मेसर्स आजाद मेडिकोज पर भी छापा मारा गया और अनियमितता मिलने पर लाइसेंस रद्द करने को कहा। कोरोना वायरस के प्रसार के प्रभावी उपायों के बारे में और उच्च मूल्य निर्धारण और गैर-वास्तविक दवाओं की आपूर्ति के खिलाफ मेडिकल स्टोरों पर चेकिंग के लिए उपायुक्त रोहित खजूरिया द्वारा गठित निरीक्षण दल ने अभियान चलाया। इस दौरान तहसीलदार हरजीत सिंह, एक्सीडेंटल अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. जैसमीन, एसएचओ सुधीर साधोत्रा और अन्य फील्ड स्टाफ सदस्य मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें