संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिला पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ लगातार छापे मार रही है। अब अवैध खनन में इस्तेमाल किए जा रहे 11 वाहन जब्त किए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार डीएसपी गारू राम, एसडीपीओ विजयपुर रोहित कुमार और अतिरिक्त एसपी सांबा सुरिंदर चौधरी की देखरेख में पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई कर 11 वाहन जब्त किए। जब्त वाहनों में 3 डंपर, 2 टिप्पर और 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली हैं। जब्त किए वाहनों में दो बिना नंबर के थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सांबा बेनाम तोश ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया गया है। नौ महीने में 178 वाहन जब्त किए हैं। अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेंगे।