जम्मू। इमरजेंसी वाहनों को अब रास्ता देना जरूरी होगा। कोताही पर पुलिस चालान काटेगी। इसके लिए वाहन चालकों को 10 हजार रुपये तक चालान हो सकता है। अकसर आगे बढ़ने की होड़ या फिर लापरवाही से वाहन चलाती बार आपातकालीन वाहन को रास्ता नहीं मिल पाता है। ऐसे में एंबुलेंस में मरीज और अन्य वाहनों में सवार लोगों को परेशानी आती है। पुलिस भी वाहन चालकों को इसके लिए जागरूक कर रही है। डीएसपी शिवाली कोतवाल ने बताया कि नियमों को सख्ती से लागू किया जाएगा। यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।