फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अनदेखी का मलाल, सात दिन से बत्ती लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। शहर में यातायात को सुचारू ढंग से चलाने के लिए ट्रैफिक लाइट लगाई गई हैं। इनमें ज्यादातर खराब हैं। कई चौकों पर लाइट बंद हैं तो कहीं पर एक ही रंग की लाइट चलती रहती है। इससे रोजाना वाहन चालक परेशान हैं, लेकिन प्रशासन बेखबर है। सात दिन की पड़ताल में सामने आया है कि बाबा फतेह सिंह गुरुद्वारा के बाहर हर वक्त पीली लाइट चलती है। यहां दो स्कूल है और आला अधिकारी के निवास हैं। एमपी जुगल किशोर के साथ पूर्व मंत्रियों की कोठियां भी हैं। इसके बावजूद लापरवाही जारी है। इससे थोड़ा आगे गांधी नगर अस्पताल के पास ट्रैफिक लाइट है, जो कभी चली नहीं। चौक में एक साइड पर हमेशा लाल व पीली लाइट चलती रहती है। लोग समझ नहीं पाते कि रुकें या चलें। इसी तरह एशिया चौक व पनामा चौक के हालात हैं। बिक्रम चौक में लाइट तो चल रही पर टाइमर बंद है। त्रिकूटा नगर जाने वाले रास्ते की लाइट नहीं चलती। वाल्मीकि रोड की एक साइड पर लाइट बंद है। इसी रोड पर आगे ट्रैफिक बूथ पर लाइट काम नहीं करती। पार्क के अंदर लगी लाइट भी बंद है। हाईवे की बात करें तो दिन में ट्रैफिक लाइट काम कर रही है, मगर रात में बुझ जाती है। शहर के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि लाइट को जल्द ठीक करवाया जाए।
विज्ञापन


सभी लाइट चला दें तो दिन में 10 हजार चालान
एसएसपी ट्रैफिक फैजल कुरैशी ने बताया कि कहीं रोड छोटी है, इसलिए लाइट नहीं चलाते। सभी लाइट चला दें तो दिन के 10 हजार चालान बढ़ जाएंगे। फोरलेन पर लाइट चल रही है। वहीं, डीआईजी श्रीद्धर पाटिल ने कहा कि इस बारे में एसएसपी सिटी बता पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें