फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात जाम से नहीं मिल रहा छुटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। सीमावर्ती सेक्टर रामगढ़ के मुख्य बाजार में बढ़ते अतिक्रमण के कारण रोजाना यातायात जाम आम बात हो गई है। सवाल यह उठता है कि सड़क पर लगने वाले जाम से वाहन चालकों को छुटकारा कब मिलेगा। मुख्य बाजार में लगने वाला जाम सुरक्षा की दृष्टि से भी घातक सिद्ध हो सकता है। क्षेत्रवासी किरण कुमार, अक्षित, सन्नी चौधरी, सोनी शर्मा, विनोद कुमार, अशोक कुमार, राज कुमार, हैपी आदि का कहना है कि यात्री व निजी वाहन चालक जाम की समस्या से जूझते नजर आते हैं। स्थानीय प्रशासन, नगर परिषद व पुलिस प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी अनजान बना हुआ है। राजनीतिक दबाव के चलते अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने से कतराता रहता है। क्षेत्रवासियों के अनुसार जाम के लिए कुछ स्थानीय दुकानदार भी कम जिम्मेदार नहीं हैं। दुकानदार सामान दुकानों के बाहर लगा देते हैं। कुछ दुकानदारों ने दुकानों के आगे रेहडियां, फड़ियां लगवा रखी हैं, जिनसे वे किराया वसूलते हैं। यही वजह है कि दिन प्रतिदिन बाजार में अतिक्रमण बढ़ रहा है और सड़क सिकुड़ रही है। इस कारण जाम आम हो गया है। लोगों ने प्रशासन व संबंधित विभागों का ध्यान इस ओर दिलाते हुए समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें