फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलालों के चक्कर में मेटाडोर चलाने को किया जा रहा मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। मेटाडोर यूनियन के प्रधान रघुवीर सिंह बागल की देखरेख में शुक्रवार को एक बैठक हुई। इस दौरान क्षेत्र के मेटाडोर मालिकों ने भी भाग लिया, और मेटाडोर चलानी है या नहीं, इस पर विचार विमर्श किया गया। मेटाडोर मालिकों की परेशानियों को यूनियन के प्रधान रघुवीर सिंह बागल ने सुना। मेटाडोर मालिकों ने कहा कि अड्डा पर्ची काटने वाले कुछ दलालों के चक्कर में हम लोगों को मेटाडोर चलाने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
विज्ञापन

यूनियन के प्रधान रघुवीर सिंह बागल ने कहा कि हम लोगों ने लॉकडाउन के दौरान चार माह से गाड़ियों को अपने आंगन में लगाया हुआ है। हम सरकार से मांग करते हैं कि जब तक लोगों को विशेष पैकेज नहीं दिया जाता तब तक हम अपनी गाड़ियों को नहीं चलाएंगे। क्योंकि इस समय हम काफी परेशान हैं। क्योंकि सरकार द्वारा लॉकडाउन के दौरान ही सरकार ने एक तरफ डीजल महंगा कर दिया है ऊपर से टैक्स बढ़ा दिया कि हम गाड़ी बेचने के लिए मजबूर हो रहे हैं। सरकार हमारी सुध नहीं ले रही है। सरकार भी दलालों के साथ विचार विमर्श कर रही है, जिस कारण हम काफी परेशान हैं। लगता है सरकार रोजगार छीनने पर तुली है। सोची समझी साजिश के तहत सरकार हम लोगों को आत्महत्या करने पर मजबूर कर रही है। बैठक में अशोक चौधरी, मिंटू जमवाल, तीर्थ राम आदि मौजूद थे।
------------
उपजिले में बस व मिनी बस सेवा बहाल नहीं हो पाई
आरएस पुरा। जम्मू में बस व मिनी बसों की सेवा बहाल होने के बाद अभी तक आरएस पुरा उपजिले में बस और मिनी बसों सहित अन्य वाहनों की सेवा बहाल नहीं हो पाई। ट्रांसपोर्ट की सेवा बहाल नहीं होने पर अधिकतर लोगों को ग्रामीण क्षेत्र में आने जाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रांसपोर्ट सेवा बहाल नहीं होने पर प्रशासन द्वारा भी अभी तक उसके बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया जा रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें