फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रफ्तार पर अव्यवस्था की ब्रेक... 275 मीटर तवी पुल पार करने में 20 सेकंड की जगह लगे तीन मिनट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर का मुख्य ट्रैफिक रूट शुक्रवार को पूरी तरह से प्रभावित हो गया। इस कारण लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहनों चालकों को मंजिल तक पहुंचने के लिए इंतजार करने को मजबूर होना पड़ा। हालात ऐसे हो गए कि मरम्मत कार्य के चलते 275 मीटर लंबे तवी पुल को पार करने में 20 सेकंड के बजाय तीन मिनट लग गए। इससे यातायात व्यवस्था डांवाडोल हो गई। वाहनों की रफ्तार थम सी गई। साथ ही आसपास बाजारों में ध्वनि व वायु प्रदूषण फैल गया। इस कारण दिल के मरीजों को काफी दिक्कतें आईं। बुजुर्गों के कानों में वाहनों के हॉर्न सूई की तरह चुभ रहे थे।
राहगीर वाहनों के बीच में से निकल कर जा रहे थे। दूसरी ओर, कनाल रोड पर साइंस कॉलेज के पास हादसा हो गया। यहां टिप्पर दीवार में घुस गया। इस कारण सुबह से दोपहर एक बजे तक यातायात वनवे रहा। सबसे ज्यादा परेशानी सुबह नौ से 11 बजे के बीच आई। जैसे ही वाहनों की संख्या बढ़ी तो कनाल हेड से लेकर ज्यूल चौक और भगवती नगर से कनाल हेड चौक तक जाम लग गया। वाहनों को बख्शी नगर होकर ज्यूल चौक तक पहुंचना पड़ा। जाम के कारण लोग मेटाडोर के बजाय पैदल चलकर गंतव्य तक पहुंचे।
विज्ञापन

विक्रम चौक और तवी पुल से आगे शिव मंदिर से वाहन डायवर्ट किए गए। इसके बावजूद स्थिति ऐसी रही कि एशिया होटल से विक्रम चौक तक वाहनों के पहिए थमे रहे। उधर, शिव मंदिर से लेकर ज्यूल चौक तक जाम रहा। दोपहर 12 बजे शिव मंदिर के आगे से सड़क को बंद किया गया और वाहनों की आवाजाही फ्लाईओवर से हुई। ज्यूल चौक तक पहुंचने के लिए महेशपुरा चौक से होकर आना पड़ा। रात तक हालात ऐसे ही रहे।
गंतव्य तक पैदल जाने को मजबूर हुए लोग
स्थानीय निवासी विक्रम चंद वेयरहाउस में काम से गए थे। मेटाडोर से ज्यूल चौक तक आना था, मगर जाम लगा था। ऐसे में पैदल ही पहुंचे। पुल के मरम्मत कार्य के कारण परेशानी आई। रमेश चंद्र ने बताया कि साइंस कॉलेज में टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कनाल हेड से पैदल डोगरा चौक तक आना पड़ा। काफी परेशानी आई। अशोक कुमार के अनुसार जाम के कारण मेटाडोर भी कम चलीं। इस कारण गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो गई। तालाब तिल्लो के लिए पैदल ही जाना पड़ा।
विज्ञापन




पुल की एक लेयर बनाने का काम आज होगा पूरा
उधर, पुल की एक लेयर बनाने का काम रात से शुरू हो गया है। शनिवार तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है, क्योंकि जाम के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। ऐसे में लोक निर्माण विभाग ने तेजी दिखाई है। देर रात तक खुदाई जारी रही। एक्सईएन संसार चंद ने कहा कि जल्द काम निपटा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें