फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जीडीसी कुंजवानी ने केसी लॉ स्कूल को 115 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जीडीसी कुंजवानी और केसी लॉ कालेज के बीच शुक्रवार को जम्मू विश्वविद्यालय के क्रिकेट मैदान में अंतर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता का मुकाबला खेला गया। जीडीसी कुंजवानी ने 115 रन की बड़ी जीत दर्ज की। टॉस जीतकर निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाए। सुप्रीत रैना ने 54 गेंद पर 17 चौकों और दो छक्कों की मदद से 107 रन की पारी खेली। काव्य ने 33 और प्रणव ने 11 रन का योगदान दिया। वहीं, केसी लॉ कॉलेज से रूद्र, हितेन और रूद्र प्रताप ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन

केसी कॉलेज की टीम 16.1 ओवर में 116 रन पर सिमट गई। बंशी ने सर्वाधिक 28 रन की पारी खेली, जबकि अवयुक्त सिंह ने 20, रूद्र ने 13 और रूद्र प्रताप ने 11 रन का योगदान दिया। कुंजवानी के लिए रेयाज ने तीन ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि राजेश्वर, प्रणव और भौलानी को दो-दो विकेट मिले। मैच में अंपायर के रूप में राजकुमार बख्शी, ताहिर महमूद, विजय कुमार और स्कोरर बाबर, इरशाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें