फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बसों में दो किमी का सफर तीन से चार मिनट में होता था तय, लग रहे 20 से 25 मिनट

विज्ञापन
कैनाल रोड पर ट्रैफिक जाम।संवाद
विज्ञापन
- कैनाल हेड से ज्यूल चौक, एयरपोर्ट से सतवारी, और तवी पुल से ज्यूल चौक तक लग रहा जाम
विज्ञापन

- हालत : नौकरी पेशा और बाजार में सामान खरीदने वाले परेशान, पैदल चलकर पहुंच रहे गंतव्य तक
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बारिश से कई संपर्क मार्गों को नुकसान पहुंचा है। शहर में जाम की समस्या है। हालत यह है कि वाहन चालकों को दो किलोमीटर का सफर तय करने के लिए 20 से 25 मिनट तक इंतजार करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी नौकरी पेशा व बाजार में सामान खरीदने आने वाले लोगों को हो रही है। सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक भारी जाम की स्थिति बन रही है।
प्रशासन की ओर से जाम से निजात के लिए अभी तक कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं दिया गया है। इससे वाहन चालक और राहगीर परेशान हैं। कैनाल हेड से ज्यूल चौक, एयरपोर्ट से सतवारी, गंग्याल से सतवारी, तवी पुल से ज्यूल चौक, पनामा चौक से नरवाल सहित अन्य इलाकों में जाम लग रहा है। शाम को चार बजे से छह बजे तक बाजारों में भीड़ रहती है। जाम से बचने के लिए संपर्क मार्गों का सहारा लेकर लोग गंतव्य तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन



पुल को नुकसान, सड़क बंद होने से
कैनाल हेड रोड पर लग रहा जाम
भगवती पुल क्षतिग्रस्त होने से यातायात बढ़ा है। कैनाल हेड के पास जमीन धंसने से बड़े वाहनों के लिए मार्ग बंद कर दिया गया है। इस कारण कैनाल हेड में जाम लग रहा है। जाम की स्थिति सुबह आठ बजे से लेकर रात आठ बजे तक रह रही है। अभी तक इसका समाधान नहीं हो पाया है।
-
ट्रैफिक सिग्नल लाइटें भी खराब
ज्यूल चौक, गांधीनगर, बिक्रम चौक, इंदिरा चौक सहित कई जगहों पर ट्रैफिक सिग्नल लाइटें भी खराब हैं। इस कारण भी जाम की स्थिति बन रही है। चौकों पर वाहनों की आवाजाही पुलिस जवानोंं के निर्देशों पर चल रही है।
-
यह रहा शहर में हाल
शक्तिनगर से पवन आइसक्रीम तक लंबा जाम लग रहा है। पवन आइसक्रीम से जीएमसी की ओर जाने वाले वाहन डायवर्ट होते हैं। इस कारण ज्यूल चौक की ओर आने वाले वाहन जाम में फंस रहे हैं। कुल दो किलोमीटर का सफर है। जाम लगने के कारण 20 से 25 मिनट तक इंतजार करना पड़ रहा है।

कैनाल हेड से ज्यूल चौक तक भी दिनभर लंबा जाम लग रहा है। कुल तीन किलोमीटर का सफर है। वाहनों में लोग तीन मिनट में ज्यूल चौक पहुंचते हैं। जाम के कारण आधा घंटा लग रहा है।

तवी पुल से ज्यूल चौक तक एक किलोमीटर का सफर महज डेढ़ मिनट में तय होता है लेकिन यहां पर भी 10 से 15 मिनट जाम में फंसना पड़ रहा है। कैनाल हेड से आने वाले वाहनों के डायवर्ट होने के कारण जाम लग रहा है।

एयरपोर्ट से सतवारी तक महज एक किलोमीटर का सफर बस में एक-डेढ़ मिनट में तय होता है। जाम से 15-20 मिनट लग रहे हैं। सतवारी से गंग्याल की ओर से आने वाले वाहनों के अलावा रायपुर-सतवारी से आ रहे वाहनों के कारण जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन


पनामा चौक से नरवाल एक किलोमीटर है। वाहनों में एक मिनट में सफर कर पहुंचा जाता है। जाम के कारण यहां पर भी 15 से 20 मिनट तक लोग फंस रहे हैं।
-
सात मिनट का सफर तय
करने में लग गए 50 मिनट
गोपाल सिंह निवासी मढ़, रोशन सिंह निवासी तालाब तिल्लो और मनू निवासी बोहड़ी बताया कि सुबह बाजार आए थे। अभी रास्ते में ही फंसे हुए हैं। पहले तालाब तिल्लो में जाम रहा। इसके बाद पवन आइसक्रीम के पास जाम में फंसे और कैनाल हेड में जाम है। इस कारण पैदल ही बाजार के लिए रवाना हुए हैं। तालाब तिल्लो से ज्यूल चौक पहुंचने में ही 50 मिनट लग गए हैं। कुल सात मिनट का रास्ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें