फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नई बस्ती व कोर्ट रोड पर जाम से कब मिलेगी राहत

विज्ञापन
रवि शर्मा। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। बस अड्डे से डिग्री कॉलेज की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग पर आए दिन कोर्ट रोड और नई बस्ती में जाम लगने से आम लोगों के साथ छोटे वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन, नगर परिषद व ट्रैफिक पुलिस से जाम से छुटकारा दिलाने की मांग की है।
-

उचित उपाय करने होंगे
नई बस्ती, कोर्ट रोड नगर का यही एकमात्र हिस्सा है जहां पर आए दिन सुबह व दोपहर के समय जाम लगता है। सुबह कोर्ट, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल जाने- वाले वाहनों की भरमार होती है। स्कूलों व कॉलेज की बसें भी चलती हैं। छोटे वाहन अलग से आ-जा रहे होते हैं। प्रशासन को जाम की स्थिति से निपटने के उचित उपाय करने होंगे।
विज्ञापन

-अंकुश नरगोत्रा,स्थानीय युवा
-
बड़े वाहनों का प्रवेश सुबह व रात को होना चाहिए

नई बस्ती से कोर्ट रोड की तरफ से जाने वाला यह रास्ता मात्र दो सौ मीटर का है लेकिन जब कभी जाम लग जाता है तो वाहन को निकालने में काफी समय लग जाता है। कई बार बड़े वाहन जिसमें ट्रक वगैरह भी आ जाते हैं। इनका प्रवेश सुबह आठ बजे से पहले और शाम नौ बजे के बाद होना चाहिए ताकि जाम नहीं लग सके।
विज्ञापन

-रवि शर्मा,स्थानीय दुकानदार

चौक में एक पुलिस कर्मी की ड्यूटी लगाई जाए

इस मार्ग पर बड़े वाहनों के आने-जाने के लिए समय सीमा तय होनी चाहिए। नई बस्ती चौक में एक पुलिस कर्मी की नियुक्ति होनी चाहिए जो बड़े वाहनों की आवाजाही पर ध्यान रखे और जरूरत पड़ने पर वाहनों के मार्ग में बदलाव करे। स्कूल खुलने व बंद होने के समय अन्य बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक रहे, ताकि जाम नहीं लग सके।
मिथुन भारती, दुकानदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें