फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पांच घंटे तक रही जाम की स्थिति, दोपहर दो बजे के बाद बहाल हुआ यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच घंटे जाम, लोग रहे परेशान
विज्ञापन

- ग्रीन बेल्ट रोड, सतवारी, कैनाल हेड, गुज्जर नगर पुल सहित शहर में रहा जाम
- रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड तक यात्रियों को चलना पड़ा पैदल, छात्र-कर्मचारी लौटे वापस घर
अमर उजला ब्यूरो
जम्मू। प्रधानमंत्री की रैली को लेकर शहर में पांच घंटे तक जाम की स्थिति रही और वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वाले राहगीर भी परेशान रहे। सुबह नौ बजे जाम लगना शुरू हुआ। दोपहर दो बजे के बाद ही यातायात बहाल हो पाया।
हालत यह रही कि सुबह नौ बजे कार्यालयों और स्कूल आने वाले अधिकांश छात्र जाम के कारण घरों को लौट गए। कैनाल हेड से लेकर राजपुरा चुंगी, कैनाल हेड से भगवती नगर, तालाब तिल्लो, ग्रीन बेल्ट, गांधी नगर, गुज्जर नगर पुल पर जाम की स्थिति रही। मीरां साहिब, चट्ठा और अन्य जगहों से आने वाले लोगों को सतवारी से पैदल शहर तक आना पड़ा। कुल पांच किलोमीटर का सफर तय कर वे जम्मू पहुंचे।
विज्ञापन

इसी तरह रेलवे स्टेशन से भी यात्रियों को करीब पांच किलोमीटर का पैदल सफर तय कर गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। अखनूर की ओर से आने वाले यात्री भी पैदल चलने को मजबूर रहे। जाम में फंसने से बचने के लिए लोगों, कर्मचारियों और छात्र वापस लौटे। मेटाडोर फ्लाई ओवर से बख्शी नगर से बिक्रम चौक तक चलती रहीं।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे रेशमघर कालोनी मुख्य मार्ग को बंद कर दिया। सुपर स्पेशियेलिटी अस्पताल से दवा लेने के लिए मरीजों को महेशपुरा चौक से होकर जाना पड़ा। इसके अलावा जरूरी टेस्ट करवाने आने वाले मरीज परेशान हुए। सुरक्षा कर्मचारियों को लोग तारें हटाने के लिए कहते रहे। बस स्डैंड से बसें न चलने के कारण नया और पुराना बस स्टैंड सुनसान ही रहा। दोपहर एक बजे अखनूर फ्लाईओवर पर मेटाडोर पार्क रहीं। दोपहर सवा एक के बाद यातायात शुरू हुआ। दोपहर करीब तीन बजे सभी रूट पर यातायात सुचारू हो पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें