-पुलिस के आला अधिकारियों की मौजूदगी में चप्पे-चप्पे पर हुई निगरानी
जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर पूरे शहर में कड़ी सुरक्षा रही। एक तरफ जहां हेलिकाप्टर और ड्रोन से रैली स्थल पर नजर रखी गई। वहीं स्टेडियम के भीतर से लेकर बाहर तक सुरक्षाबलों की कड़ी तैनाती रही। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। निजी तौर पर इसकी निगरानी की गई।
स्टेडियम के चारों तरफ अर्धसैनिक बलों की बड़ी संख्या में तैनाती की गई थी। कहीं भगदड़ की स्थिति न हो,इसलिए स्टेडियम के अधिकतर गेट से लोगों का प्रवेश कराया गया। पुलिस की सिक्योरिटी विंग को इसके लिए खास हिदायतें दी गईं। सुरक्षा के चलते एमए स्टेडियम के बाहर भी बड़े स्तर पर सुरक्षाबल तैनात रहे। बता दें कि विक्रम चौक से ही स्टेडियम की तरफ जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया गया था। ब्यूरो