फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में ईद पर ये होगा बदला हुआ ट्रैफिक रूट

Sat, 04 Oct 2014 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ईद उल अजहा के अवसर पर ट्रैफिक पुलिस ने श्रीनगर आने वाले वाहनों का रूट बदल दिया है, जिसके तहत लोग अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। यह रूट प्लान हजरत बल दरगाह और ईदगाह के लिए तैयार किया गया है। ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


लाल चौक से आने वाले सभी वाहन एसआरटीसी ब्रिज, लखवान क्रासिंग, पुलिस स्टेशन खनयार, भोड़ी कदल, राजोरी कदल, गोजवाड़ी चौक, हवल शेरी भट्ट, भागी अली मरदान, लाल बाजार से होते हुए दरगाह हजरतबल पहुंचेंगे। इसके अलावा बारामुला, कुपवाड़ा, हंडवाड़ा, बांदीपोरा, बडगाम से आने वाले वाहन बेमिना बाईपास से होते हुए तत्तो ग्राउंड, कमरवड़ी, सीमेंट ब्रिज, नूरबाग, सेकिदफर, सजगरीपुरा, हवल, आलम गरी बाजार लाल से दरगाह पहुंचेंगे।

इसके अलावा अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां और पुलवामा की ओर से आने वाले वाहन पंथाचौक, सोनवर, गुपकर, निशात, फोरेशोरे रोड से दरगाह पहुंच सकेंगे। इनके लिए पार्किंग की व्यवस्था नसीम बाग कश्मीर यूनिवर्सिटी में होगी। इसके अलावा ईदगाह से आने वाले वाहन लाल चौक, एसआरटीसी ब्रिज, लखवान क्रासिंग, पुलिस स्टेशन खनयार, भोड़ी, राजोरी कदल, नोवा कदल से होते हुए सेकदफर की ओर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें