फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर होंगे विकसित: मुफ्ती

Fri, 19 Jun 2015 12:09 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कहा है कि सलामाबाद तथा चक्का दा बाग के ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर को विकसित किया जाएगा। बैंकिंग तथा संचार सुविधाएं उपलब्ध करवाते हुए इसे वास्तविक व्यापार केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा। वे बारामुला तथा कुपवाड़ा के जिला विकास बोर्ड की बैठकों की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उन्होंने जिला विकास योजनाओं में भारी बढ़ोतरी की घोषणा करते हुए नए वित्त पोषण कार्यप्रणाली को मंजूरी दी।
विज्ञापन


इसके तहत आवंटित मूलधन को योजना के तीन घटकों में समान रूप से बाटा जाएगा। जिसमें पुराने दायित्वों को पूरा करना, चल रहे कार्यों को पूरा करने और नई परियोजनाओं में समान रूप से वितरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा सलामाबाद-कमान पोस्ट की सड़क को फोर लेन करने के लिए 24 करोड़ का ऐलान किया गया जिनमें से 5 करोड़ मौजूदा वित्त वर्ष में दिए जाएंगे।

बैठक में पीएचई मंत्री सुखनंदन कुमार और सीएपीडी मंत्री चौधरी जुल्फि कार जो कि बारामुला और कुपवाड़ा जिला विकास बोर्ड के चेयरमैन भी हैं, के अलावा कानून मंत्री सईद बशारत बुखारी, वित्तमंत्री डॉ. हसीब द्राबू, पशुपालन मंत्री सज्जाद गनी लोन, यूथ सर्विसेज मंत्री इमरान रजा अंसारी, एमपी फै याज अहमद मीर, विधायक मोहम्मद शफी,  इंजीनियर रशीद, जावेद हसन बेग मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, बारामुला जिला विकास बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला योजनाओं के वित्त पोषण के लिए नई प्रणाली में काफी दूर तक ले जाने की क्षमता है। राजस्व और मूलधन घटकों के अलग होने से मूलधन व्यय योजनाओं के विकास को प्रबल यंत्र बनाया गया है। बैठक में प्रिंसिपल सेक्रेटरी (प्लानिंग) बीआर शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी बीबी व्यास, डिविजनल कमिश्नर कश्मीर असगर सामून आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें