फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर खाई में गिरा, दो गंभीर रूप से घायल

Wed, 27 Aug 2014 05:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कटरा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मनगरी से पांच किलोमीटर की दूरी पर सेरबड़ नामक स्थान पर एक ट्रैक्टर के करीब सौ फीट गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


दोनों घायलों को कटड़ा चिकित्सा केन्द्र ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को जम्मू मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर रियासी से कटड़ा की ओर आ रहा ट्रैक्टर सेरबड़ के पास एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर सौ फीट गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने इस सबंध में तत्काल पुलिस को सूचित किया तथा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुघर्टना में घायल हुए दो व्यक्तियों को कटड़ा चिकित्सा केन्द्र पहुंचाने की व्यवस्था की।
विज्ञापन


घायलों की पहचान रतन लाल पुत्र वकील चंद व मोहम्मद लतीफ पुत्र बशीर निवासी डेरा बब्बर के रूप में हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें