फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सिविक सफाई कर्मचारी यूनियन ने मंगलवार को नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। टाउन हॉल स्थित आयुक्त कक्ष के सामने धरने पर बैठे यूनियन के अध्यक्ष रिंकू गिल ने चेतावनी दी कि यदि 10 दिन के भीतर सभी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो सैकड़ों कर्मचारियों को मजबूरन आंदोलन तेज करना पड़ेगा।
विज्ञापन

नगर निगम में लागू एनजीओ सिस्टम को समाप्त कर कर्मचारियों की सीधी भर्ती करने की मांग की। उनका कहना है कि निजी कंपनियों के माध्यम से कर्मचारियों का आर्थिक और सामाजिक शोषण हो रहा है। एसआरओ-43 के लंबित मामलों का जल्द निपटारा, सात वर्ष पूरा कर चुके पीडीएल कर्मचारियों का नियमितीकरण तथा मृतकों के परिजन को मिलने वाली एक्सग्रेशिया राशि 20 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये करने की मांग उठाई गई। कर्मचारियों ने सफाई कर्मियों के लिए नई कॉलोनियों की व्यवस्था, डीपीसी आयोजित करने, न्यूनतम वेतन बढ़ाने और एनजीओ के अधीन कार्यरत कर्मचारियों के पीएफ जमा कराने की मांग भी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें