फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पहलगाम हमले के बाद सुनसान पर्यटन स्थल मानसर फिर गुलजार

विज्ञापन
विज्ञापन
-सोमवार को दो हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे, कारोबार को मिली रफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। पहलगाम हमले के बाद सुनसान पड़ा जिले का पर्यटन स्थल मानसर पर्यटकों से फिर गुलजार हो गया है। मौसम नजारा लेने के लिए पर्यटक यहां आने शुरू हो गए हैं। स्कूलों में छुट्टियां होने के चलते भी पर्यटकों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

मानसर में रामगढ़ से आए रमेश ने कहा कि बच्चों के स्कूलों में छुटि्टयां हैं। मौसम साफ होने पर वह मानसर में बच्चों के साथ घूमने आए हैं। जहां बच्चों के साथ हमें काफी आनंद मिला। झील में मछलियों को देखा। नाग देवता के मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहीं, पर्यटकों के पहुंचने से स्थानीय दुकानदार भी खुश हैं। दुकानदार मोहिंदर कुमार, रोहित, सुनील, विक्रम ने बताया कि पर्यटकों के आने से उनका कारोबार भी बढ़ा है। सोमवार को दो हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे हैं। इससे अच्छे कारोबार की उम्मीद जगी है। उनके अनुसार कि गत वर्ष से मानसर पर्यटन स्थल सुनसान पड़ा था। पहले पहलगाम हमले के कारण और फिर बारिश से मार्ग के टूट जाने से वाहनों की आवाजाही बंद रही जिससे पर्यटकों आना बंद हो गया। इससे उनका कारोबार भी ठप हो गया। अब पर्यटकों के आने से अच्छे कारोबार की आस जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें