फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू वाले बना रहे घूमने का प्लान, केरल और गोवा पहली पसंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून सीजन का लुत्फ उठाने के लिए इन जगहों की बुकिंग जोरों पर
विज्ञापन

ऑनलाइन पूछताछ भी, विदेशों में सिंगापुर, मलेशिया सबसे ऊपर
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू।
पहलगाम हमले और भारत-पाक के बीच तनाव के हालात से उबरकर पर्यटन अब पटरी पर लौट रहा है। बच्चों की भी गर्मी की छुट्टियां पड़ गई हैं, तो जम्मू वालों ने अब सैर के लिए सामान बांधना शुरू कर दिया है। अगर ऑनलाइन टूर-ट्रैवल बुकिंग की बात करें तो मानसून का लुत्फ उठाने के लिए केरल और गोवा जाने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है।
मेकमाईट्रिप.कॉम के जम्मू लोकेशन हेड अभिमन्यु अरोरा बताते हैं कि इस वक्त सबसे ज्यादा जोर केरल और गोवा जाने पर है। अकेले जम्मू से करीब 60 प्रतिशत पूछताछ इन्हीं लोकेशन के लिए आ रही है। उनके मुताबिक अगर विदेशों की बात करें तो यहां से विदेश के ऑनलाइन टूर सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड आदि के बुक किए जा रहे हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, हंगरी जैसे देशों के लिए भी अच्छी पूछताछ आ रही है।
विज्ञापन

एसटीसी टूर एंड ट्रेवल्स के अमरीक सिंह का कहना है कि जिन लोगों ने पहले कश्मीर के इलाके घूमने का प्लान बनाया हुआ था और बुकिंग कैंसिल नहीं कराई थी, उन्होंने रिफंड न लेकर अपने टूर को शिफ्ट कर दिया है। वे कहते हैं कि केरल और गोवा के टूर पर इस वक्त डिस्काउंट भी है तो ऐसे में सैलानी इस मौके को गंवाना नहीं चाहेंगे।
विज्ञापन


बजट पैकेज का सकते हैं लाभ
जम्मू। अगर आप अपने परिवार के साथ इस वक्त केरल, गोवा आदि जगह सैर पर निकलना चाह रहे हैं ताे ऑनलाइन बुकिंग पर छूट भी दी जा रही है। बजट पैकेज से लेकर लग्जरी पैकेज तक उपलब्ध है। यात्रा.कॉम की ही बात करें तो इस पर भी करीब आठ हजार रुपए के बजट पैकेज से शुरू कर लग्जरी पैकेज का न्योता दिया जा रहा है। बजट पैकेज में भोजन को शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें