फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना के सैन्य कमांडरों का सम्मेलन आज से, उभरती सुरक्षा चुनौतियों पर होगा मंथन

Mon, 14 Oct 2019 01:46 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सेनाध्यक्ष बिपिन रावत (फाइल फोटो) - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
सेना के कमांडरों का द्विवार्षिक सम्मेलन दिल्ली में 14 से 19 अक्तूबर तक होगा। सम्मेलन में सेना का शीर्ष नेतृत्व वर्तमान में उभर रही सुरक्षा और प्रशासनिक चुनौतियों पर विचार-मंथन करेगा। साथ ही सेना के लिए भविष्य की योजना तैयार करेगा। निर्णय सेना के कमांडरों और वरिष्ठ अधिकारियों की कॉलीजिएट प्रणाली के माध्यम से लिए जाते हैं।
विज्ञापन


हर साल यह सम्मेलन अप्रैल और अक्तूबर में आयोजित किया जाता है। यह शीर्ष स्तरीय सम्मेलन वैचारिक स्तर पर गहन विचार-विमर्श की सुविधा प्रदान करता है जिनकी परिणति महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णयों में होती है। यह सम्मेलन 14 अक्तूबर को सेना प्रमुख बिपिन रावत के संबोधन के साथ शुरू होगा। इसके बाद सेना के कमांडरों द्वारा उनसे संबंधित परिचालन और प्रशासनिक मुद्दों से अवगत कराया जाएगा। इस दौरान समसामयिक मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।

उपकरणों की लगेगी प्रदर्शनी
इसके अतिरिक्त रक्षा उद्योगों द्वारा उपकरणों का प्रदर्शन करते हुए आर्टिफि शियल इंटेलिजेंस, ड्रोन सिस्टम्स, गोला बारूद और मानवरहित ग्राउंड व्हीकल्स के क्षेत्रों में आला प्रौद्योगिकी की झलक प्रस्तुत की जाएगी। इस प्रदर्शनी का फोकस मेक इन इंडिया के जरिये स्वदेशीकरण को बढ़ावा देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें