फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए कश्मीर की पांच बड़ी खबरें

Thu, 16 Oct 2014 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बेमिना में बनाये गए सनत घर का दौरा किया। सनत घर में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण के सभी विभागीय और कारपोरेशन प्रमुखों के कार्यालय बनाए गए हैं। चार मंजिला इमारत साढ़े दस कनाल भूमि पर करीब साढे़ सत्ताईस करोड़ रुपयों की लागत से बनाई गई है। इसमें आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई गई हैं। मुख्यमंत्री के साथ उद्योग एवं गृह राज्य मंत्री सज्जाद अहमद किचलू और उद्योग एवं वाणिज्य वित्त सचिव खुर्शीद अहमद गनई भी मौजूद थे।
विज्ञापन


बाढ़ पीड़ितों के लिए उमर को चेक सौंपा
राज्य के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पुलिस महानिदेशक के रजिन्द्रा ने मुख्यमंत्री को 5.39 करोड़ रुपयों का चेक सौंपा। इस मौके पर पुलिस विभाग के  कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

राज्यपाल से मिला शिष्टमंडल
राहत और बचाव कार्य में जुटे मिशन ह्यूमिनिटी के शिष्टमंडल ने राज्यपाल एनएन वोहरा से मुलाकात की। इस दौरान शिष्टमंडल ने किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल ने संगठन के कार्यों पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि संकट के समय स्थानीय लोगों ने भी काफी सहयोग दिया है।
विज्ञापन


प्रशासनिक इकाई खुलने पर खुशी जताई
लोगों ने दूर दराज क्षेत्रों में प्रशासनिक इकाईयां खोलने पर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है। उन्होंने इसे सरकार का बड़ा कदम बताया है। जानकारी के अनुसार दरहाल, रामबन और बनिहाल का एक शिष्टमंडल नेकां के प्रांतीय प्रधान देवेेन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इससे प्रशासन में लोगों की पहुंच आसान होगी। अपनी विकास संबंधी समस्याएं आसानी से हल होंगी।

सड़क हादसे में मासूम की मौत
गांदरबल जिले के कानीबल इलाके में सड़क हादसे में छह साल के मासूम की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुलेमान सड़क पार कर रहा था कि ट्रक की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें