फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपरेशन ऑल आउट: नए साल पर सेना के निशाने पर होंगे ये 10 टॉप मोस्ट वांटेड आतंकी

Sun, 24 Dec 2017 08:30 PM IST
अजय मीनिया,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : BASIT ZARGAR
विज्ञापन
साल 2017 में भारतीय सेना ने 25 से अधिक कमांडरों सहित 225 आतंकी ढेर कर दिए हैं। मोस्ट वांटेड आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया। आलम यह है कि हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठन में कोई कमांडर बनने को तैयार नहीं।
विज्ञापन


टाप आतंकियों को मार गिराने का सिलसिला नए साल में भी जारी रहेगा। इसके लिए सुरक्षा बलों ने स्थानीय पुलिस की मदद से तकरीबन एक दर्जन खूंखार आतंकियों की लिस्ट तैयार की है।

गजवत उल हिंद चीफ जाकिर मूसा, हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर सद्दाम पाडर, लश्कर-ए-तैयबा कमांडर जीनत उल इस्लाम, हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर रियाज नैकू, हिजबुल का समीर टाइगर, अल्ताफ अहमद, तौसीफ शेख, लश्कर के शौकत टाक, मोहम्मद अब्बास शेख, हिलाल अहमद जैसे आतंकी सुरक्षाबलों की टाप लिस्ट में शामिल हैं।
विज्ञापन


2018 में इनका सफाया करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने कमर कस ली है। पुलिस, सीआरपीएफ और सेना की तिकड़ी मिलकर इनका सफाया करने के लिए तैयार है। 


 

ये आतंकी है सुरक्षा बलों के निशाने पर

- फोटो : File Photo
जाकिर मूसा
जाकिर राशिद भट्ट उर्फ मूसा गजवत उल हिंद का चीफ है। 27 साल का मूसा ए डबल प्लस श्रेणी का आतंकी है। बी टेक की पढ़ाई की है। जुलाई 2013 से सक्रिय है। अवंतीपोरा इलाके में इसकी मौजूदगी है। 

सद्दाम पाडर
हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर है। 2015 में हिजबुल में शामिल हुआ। बुुरहान वानी के मारे जाने के बाद जब मूसा को कमान मिली और मूसा ने हिजबुल की कमान छोड़ी तो सद्दाम को कमान मिली। 

जीनत उल इस्लाम
लश्कर का कमांडर है। अबू इस्माइल के मारे जाने के बाद इसे कमान दी गई है। ए डबल प्लस श्रेणी का आतंकी है। आईईडी विस्फोट विशेषज्ञ है। 

रियाज नैकू
हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर है। 30 वर्षीय नैकू ए डबल प्लस श्रेणी का आतंकी है, जिसने बीएससी की हुई है। दक्षिण कश्मीर में नैकू सक्रिय है। जून 2012 से सक्रिय है।

शौकत टाक
लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ है। 26 साल की आयु है और हायर सेकेंडरी तक पढ़ा है। अक्तूबर 2011 से सक्रिय है। अवंतीपोरा के पंजगाम का रहने वाला है। 

समीर टाइगर
समीर भट्ट उर्फ समीर टाइगर हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा है। जो पुलवामा के राजपुरा का रहने वाला है। दक्षिण कश्मीर में सक्रिय है। ए प्लस श्रेणी का आतंकी है। 
 
विज्ञापन

अल्ताफ अहमद
कुलगाम के हवूरा मिश्रीपुरा का रहने वाला अल्ताफ उर्फ कचरू उर्फ तुराबी उर्फ मोइन हिजबुल मुजाहिदीन संगठन में ए डबल प्लस श्रेणी का आतंकी है। 

तौसीफ अहमद शेख
हिजबुल मुजाहिदीन का ए प्लस श्रेणी की आतंकी है। कुलगाम जिले के रामपुरा का रहने वाला है। 

मोहम्मद अब्बास शेख 
मोहम्मद अब्बास शेख उर्फ मौलवी कुलगाम के रामपुरा का रहने वाला है। हिजबुल मुजाहिदीन का ए प्लस श्रेणी का आतंकी है। 

हिलाल अहमद
मंछवा का रहने वाला है। हिजबुल मुजाहिदीन में ए प्लस श्रेणी का आतंकी है। 

यह भी हैं निशाने पर
अवंतीपुरा का जाकिर भट्ट, त्राल का उमर फयाज, पुलवामा का सफी उल्लाह मीर भी निशाने पर हैं। 

45 साल की उम्र में आतंकी बना
पुलवामा जिले के त्राल का नूर मोहम्मद जुलाई 2017 में जैश ए मोहम्मद संगठन में शामिल हो गया। वह 45 साल का है और लंबे समय से इसका पता नहीं चल पा रहा। यह आतंकी बनने से पहले पुलिस और सैन्य कैंपों में आता-जाता रहता था।

आशंका जताई जा रही है कि सेना और पुलिस की महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाकर इसने आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद को दी है। जैश ए मोहम्मद फिदायीन हमले करने के लिए जाना जाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें