फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की लागत से बने शौचालय, स्रानागार का लोगों को नहीं मिल रहा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत म्यूनिसिपल कमेटी के वार्ड तीन के पार्क में 10.50 लाख रुपये से बनाया गया शौचालय सफेद हाथी साबित होने के साथ ही खंडहर में तब्दील होता रहा है। उद्घाटन के एक साल बाद भी उसका इसका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है, जिस कारण यह नशेड़ियां का अड्डा बन चुका है। साथ ही इसकी हालत बदहाल हो चुकी है। कोई चौकी दार नहीं होने पर ग्रिल और सेफ्टिक टैंक के ढक्कन तक चोरी हो गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वार्ड तीन के पार्क में निर्मित शौचालय और स्रानागार का चार अक्तूबर 2021 को पूर्व चेयरमैन ने उद्घाटन किया था। सिडको चौक के पास होने के बावजूद लोगों और यात्रियों की इसकी जानकारी नहीं है। सुविधाओं से लैस होने के बावजूद इसका जनता को लाभ नहीं मिल रहा है। पार्क में सुबह-शाम सैर करने लोग और बच्चे खेलने आते हैं। पार्क में सामाजिक कार्यक्रम भी होते हैं, लेकिन शौचालय और स्रानागार की सुविधा नहीं मिलने से परेशान होते हैं।
यह शौचालय और स्रानागार नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है। इसकी ग्रिल और सेफ्टिक टैंक पर लगे ढक्कन तक चोरी हो चुके हैं। लोगों को सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है। इस संबंध में म्यूनिसिपल कमेटी को संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन

- राजू, स्थानीय निवासी
म्यूनिसिपल कमेटी की ओर से जनता के पैसे की बर्बादी की गई है। अगर इतना बड़ा शौचालय बनाया गया है तो उसका इस्तेमाल भी होना चाहिए। किन कारणों से इसे बंद किया गया है उसका म्यूनिसिपल कमेटी को पता लगाना चाहिए।
- बलदेव राज, स्थानीय निवासी
राष्ट्रीय राजमार्ग के समीपवर्ती क्षेत्र में लोगों की सुविधा के लिए शौचालय को बनाया गया था, अनदेखी के चलते यह नशेड़ियो का अड्डा बन चुका है। शरारती तत्व इस शौचालय का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। इस संबंध में प्रशासन को देखना चाहिए।
- अजय, स्थानीय निवासी
यह बंद पड़ा शौचालय शरारती तत्वों और नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है। कई बार लड़ाई झगड़े तक की नौबत आ जाती है। इसलिए शौचालय को सुचारू रूप से शुरू करना चाहिए। साथ ही चौकीदार की व्यवस्था भी करनी चाहिए।
- वैष्णो देवी, स्थानीय निवासी
शौचालय के लिए नेशनल हाईवे से कोई रास्ता नहीं बन पा रहा है। इसके लिए प्रशासन से अपील की गई है कि नहर के ऊपर पुलिया बनाकर रास्ता बनाया जाए ताकि इसे सुचारू किया जा सके। नेशनल हाईवे के पास स्थित ऑटो स्टैंड से भी रास्ता निकाला जाए। इससे लोगों खास कर महिला यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। यात्री भी इसका उपयोग कर पाएंगे। इससे महिलाओं के लिए यह शौचालय काफी महत्व रखता है
-पवन बख्शी, पार्षद, वार्ड तीन
राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे इस शौचालय की कोई भी रास्ता नहीं बन पा रहा है। शौचालय को सुचारू करने के संबंध में दो-तीन बैठकें हो चुकी है। जल्द ही इसका समाधान कर दिया जाएगा और लोगों की सहूलियत के लिए इसे खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

कैप्टन बच्चन लाल, चेयरमैन, म्यूनिसिपल कमेटी, बाड़ी ब्राह्मणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें