सांबा। जिले के नड में डंपर चालकों ने वीरवार को खनन विभाग व जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर सरकारी दाम की पर्ची देने की मांग उठाई है।
प्रदर्शन कर रहे चालकों ने बताया कि वह लोग रामबन और उधमपुर से आए हैं। बुधवार से नाले के पास खडे़ है, लेकिन उन्हें पर्ची ही नहीं दी जा रही है। सरकारी दाम 375 रुपये प्रति सैकड़ा है, जबकि 800 रुपये प्रति सैकड़ा दाम वसूले जा रहे हैं। बुधवार को खनन विभाग के जिला अधिकारी मौके पर आए थे। उन्होंने सरकारी दाम पर पर्ची काटी थी, लेकिन उनके जाने के बाद आठ सौ रुपये पर्ची के बारे कहा गया। इस कारण मजबूरन प्रदर्शन करना पड़ा है।