जिला प्रशासन और पर्र्यटन विभाग की ओर से संगम रिजोर्ट, रेल हेड कांप्लेक्स में लगाए टोकन सिस्टम से श्रद्धालुओं को राहत मिली है।
बुधवार को सुबह से लेकर शाम तक 1300 भक्तों को टोकन जारी किए हैं, जो कि वैष्णवी धाम या सरस्वती धाम में अपना मेडिकल करवाकर यात्रा की तिथि हासिल कर सके हैं। पहली बार शुरू टोकन सिस्टम से जहां कुछ लोगों को परेशानी हुई, वहां अधिकतर लोगों ने राहत भी पाई।
श्री अमरनाथ यात्रा के लिए पहली बार जम्मू आए नौजवानों के सामने परेशानियां और मुश्किल थीं, लेकिन उनके उत्साह के आगे यह कोई मायने नहीं रखती थीं।
दिल्ली से आए नौजवानों का कहना था कि पहली बार श्री अमरनाथ यात्रा करने का मौका मिला है। टोकन सिस्टम भी उनके लिए नया है। कुछ का कहना था कि जब करंट रजिस्ट्रेशन हो रहा है तो बिना वजह टोकन सिस्टम क्यों शुरू कर दिया गया।