जम्मू-कश्मीर में कोरोना की दूसरी लहर का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में 501 नए संक्रमित मामले मिले हैं। इस बीच दो कोरोना संक्रमितों की मौत के साथ प्रदेश में मरने वालों का आकंड़ा दो हजार को पार कर गया है। उधर, श्रीनगर जिले में कोविड संक्रमण का प्रसार तेजी से हो रहा है।
परीक्षा केंद्रों वाले स्कूलों में नहीं चलेंगी ऑफ लाइन क्लासें
शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव बीके सिंह ने निर्देश दिए हैं कि जहां पर दसवीं, 11वीं और 12वीं की परीक्षाएं चल रहे हैं। ऐसे परीक्षा केंद्र में स्कूलों में ऑफ लाइन कक्षाएं नहीं ली जाएं। इससे परीक्षाओं को पारदर्शिता से पूर्ण करवाया जा सकेगा।