फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने तोड़ा पिछले साल का रिकॉर्ड: जम्मू-कश्मीर में पहली बार मिले इतने संक्रमित, रिकवरी दर गिरी

Tue, 20 Apr 2021 07:04 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण का तेजी से प्रसार हो रहा है। जम्मू शहर और श्रीनगर में संक्रमण की रफ्तार काफी तेज है। दोनों संभागों के कई इलाके ऐसे हैं जहां नियमित रूप से संक्रमित मिल रहे हैं।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण ने पिछले साल के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। मंगलवार को प्रदेश में 2030 नए संक्रमित मिले हैं। इतना ही नहीं एक दिन में आठ मरीजों को संक्रमण ने लील लिया है। 20 दिन में रिकवरी दर में 10 फीसदी की गिरावट भी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


बावजूद इसके बाजारों में कोविड प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ रही हैं। खासतौर पर भीड़भाड़ वाले बाजारों में हालात विस्फोटक होते जा रहे हैं। कहीं सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। भीड़ में एक बड़ी संख्या बिना मास्क के ही घूम रही है। सब्जी और फल मंडियों में भी हालात गंभीर हैं। 

पुराने शहर के राजतिलक से सिटी चौक बाजार पर जब सोमवार को मुआयना किया गया तो हालात चिंताजनक दिखे। दोपहर के समय ये बाजार खरीदारों से खचाखच भरे हुए थे। शादी विवाह और नवरात्र के चलते बाजारों में खरीदारों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


इन बाजारों में सड़कों के किनारे अतिक्रमण बढ़ने से आवाजाही के लिए सड़कें और संकरी हो गई हैं। जिससे कोविड प्रोटोकाल का अधिक पालन नहीं हो पा रहा है। परेड, पक्का डंगा, मोती बाजार, राज तिलक रोड, पुरानी मंडी, सिटी चौक, लखदाता बाजार, कनक मंडी आदि में हालत खराब हैं।

ये भी पढ़ें- कोरोना ने तोड़ा पिछले साल का रिकॉर्ड: जम्मू-कश्मीर में पहली बार मिले इतने संक्रमित, रिकवरी दर गिरी

ये भी पढ़ें- अमरनाथ यात्राः पवित्र गुफा से आईं दुर्लभ तस्वीरें, घर बैठे कीजिए बाबा बर्फानी के दर्शन

विज्ञापन

मास्क न पहनने वालों को रोककर रैपिड टेस्ट करवाए जा रहे हैं

इन बाजारों में पहुंचने वाले बड़ी संख्या में लोग मास्क लगाकर नहीं आ रहे हैं। इन बाजारों में कई जगह टेस्टिंग केंद्र भी बनाए गए हैं, जिन पर मास्क न पहनने वालों को रोककर रैपिड टेस्ट करवाए जा रहे हैं, बावजूद इसके लोग मास्क पहनने से परहेज कर रहे हैं।

इसी तरह संकरी और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बाजारों में लोग सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं कर रहे हैं, जिससे संक्रमण बढ़ने की आशंका है। सोमवार को जिला प्रशासन की टीम ने शहीदी चौक स्थित अन्य स्थानों पर अभियान चलाकर मास्क न पहनने वालों पर जुर्माना किया।

बीसी रोड महेशपुरा के पास स्थित सब्जी मंडी में भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। यह मंडी अधिक संकरी है। यहां भीड़ ज्यादा होने के कारण संक्रमण बढ़ने की आशंका है। पिछले साल भी यहां कई दुकानदारों के संक्रमित होने पर मंडी को बंद रखा गया था।

ये भी पढ़ें- गुमनामी में ऐतिहासिक राम मंदिर: यादों का किस्सा बनकर रह गया मंदिर का 50 प्रतिशत हिस्सा    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें