जम्मू और श्रीनगर जिले में संक्रमण की रफ्तार सबसे ज्यादा तेज है। श्रीनगर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शनिवार को दो और इलाकों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया। हमदानिया कालोनी रावलपोरा व चिनक्राल मोहल्ला हब्बाकदल को सील कर दिया गया है।
जेयू की ये परीक्षाएं स्थगित
जम्मू विश्वविद्यालय में 11 अप्रैल को होने वाली बीए एलएलबी (पांच वर्षीय) तृतीय सेमेस्टर, 12 अप्रैल की एमकॉम तीसरे सेमेस्टर, बीई सातवें सेमेस्टर व एलएलबी (तीन वर्षीय) की पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। इसके साथ ही 15 अप्रैल को यूजी तीसरे सेमेस्टर, बीए एलएलबी (पांचवें) तीसरे व सातवें सेमेस्टर तथा बीई सातवें सेमेस्टर की भी परीक्षाएं नहीं होंगी।
बीडीएस व एमबीबीएस का परीक्षा स्थल बदला
बीडीएस प्रथम प्रोफेशनल तथा एमबीबीएस प्री फाइनल प्रोफेशनल की 15 अप्रैल से शुरू होने वाली परीक्षाएं तय समय पर ही होंगी। केवल परीक्षा स्थल में बदलाव किया गया है। जम्मू विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार के अनुसार अब ये परीक्षाएं जीएमसी के परीक्षा हॉल में होंगी।