फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर हिंसा को लेकर आज पीएम मोदी और सोनिया गांधी से मिल सकते हैं विपक्ष के नेता

Sun, 21 Aug 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के विपक्षी दलों के नेताओं का शिष्टमंडल पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अगुवाई में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकता है। 
विज्ञापन

शिष्टमंडल में शामिल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने बताया कि राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को रियासत के वास्तविक हालात की जानकारी देने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से रविवार को मुलाकात करने का प्रयास रहेगा। 

शर्मा का कहना हैं कि यहां तक कांग्रेस का सवाल हैं तो वह पाकिस्तान और आतंकवाद से किसी तरह का समझौता नहीं चाहती। इस मामले में वह केंद्र सरकार के साथ है लेकिन रियासत में मुख्य धारा के दल जोकि अलगाववाद के साथ नहीं है और हमेशा इस तरह की स्थिति में शांति बहाली में अपनी भूमिका निभाते रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें किनारा न किया जाएं और उनका मनोबल न गिरे। अपने इस पक्ष को राष्ट्रीय नेताओं के समक्ष प्रस्तुत करेगी। 

संयुक्त शिष्टमंडल का प्रयास हैं कि केंद्र सरकार शांति बहाली की तरफ पर्याप्त कदम उठाएं ताकि हालात ओर बिगड़ने के बजाए इनमें सुधार आ सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें