फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alert Amarnath Yatra : आज अमरनाथ यात्रियों का जत्था न आएगा... और न जाएगा, जम्मू-कश्मीर में अलर्ट की यह है वजह

Mon, 05 Aug 2024 05:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

किसी प्रकार की अनहोनी को टालने के लिए सोमवार को जम्मू से अमरनाथ यात्रियों का जत्था नहीं जाएगा। इसी प्रकार श्रीनगर से भी अमरनाथ यात्रियों का जत्था जम्मू नहीं भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा 2024 - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुच्छेद 370 हटाने की पांचवीं वर्षगांठ पर किसी प्रकार की गड़बड़ी से निपटने के लिए पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। किसी प्रकार की अनहोनी को टालने के लिए सोमवार को जम्मू से अमरनाथ यात्रियों का जत्था नहीं जाएगा। इसी प्रकार श्रीनगर से भी अमरनाथ यात्रियों का जत्था जम्मू नहीं भेजा जाएगा। 

विज्ञापन

इस बीच सूत्रों ने बताया, आतंकी हमले की आशंका के मद्देनजर जम्मू-श्रीनगर हाईवे समेत कश्मीर में सुरक्षा बलों के काफिले की रवानगी पर भी रोक लगा दी गई है। हालांकि, रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) हाईवे व अन्य सड़कों पर यथावत तैनात रहेगी। 
विज्ञापन


हाई अलर्ट....
अनुच्छेद 370 हटाए जाने की 5वीं वर्षगांठ के मद्देनजर अखनूर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें