रियासी जिले के पौनी-भांवला सड़क पर डुग्गी क्षे में सुबह साढ़े 11 बजे हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। रियासी जिले के पौनी तहसील में रविवार सुबह कार और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई है। उनकी पहचान यूकेश कुमार (18) पुत्र काका राम और सुमित कुमार (18) पुत्र संसार चंद दोनों निवासी डडोआ के रूप में हुई है। युवकों की मौत के बाद गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे पौनी-भांवला सड़क पर डूगी क्षेत्र में स्विफ्ट कार (जेके02बीई1026) और स्कूटी (जेके02एवी5154) में जोरदार टक्कर हुई। हादसे में स्कूटी सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी भांबला में जानकारी देने के साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां पर डॉक्टरों ने मृतक लाया घोषित कर दिया। एक ही गांव के दो युवकों की मौत के कारण पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। दोनों युवकों का अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह किया जाएगा।