फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासत में आज से बिगड़ सकता है मौसम

Wed, 11 May 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रियासत में अगले चौबीस घंटों में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी में आगामी दिनों में मौसम थोड़ा मेहरबान रह सकता है। इसमें हल्की और तेज बारिश होगी। जम्मू संभाग में मौसम में आए बदलाव से अधिकतर स्थानों पर बुधवार को दिन का पारा सामान्य से 1-2 डिग्री नीचे चला गया। कारगिल न्यूनतम 8.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे सर्द रहा। 
विज्ञापन


पिछले कई दिन से तपिश झेल रहे जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का पारा दो डिग्री कम 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके विपरीत रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री चढ़कर 27.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

पहलगाम में राहत रही और यहां दिन का पारा 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन रात का न्यूनतम तापमान छह डिग्री चढ़कर 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

विश्व विख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में दिन का पारा चार डिग्री चढ़कर 18.4 और न्यूनतम पांच डिग्री चढ़कर 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह लेह में दिन का तापमान 24.7 और कारगिल में 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 15 मई तक मौसम में बदलाव रह सकता है। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें