फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेषनाग से आज पंजतरणी रवाना हुई छड़ी मुबारक

Fri, 28 Aug 2015 12:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साउथ कश्मीर हिमालय की पहाड़ियों में समुद्रतल से 3880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हुई छड़ी मुबारक वीरवार को शेषनाग पहुंची। शुक्रवार को अगले पड़ाव पंजतरणी के लिए छड़ी मुबारक रवाना हुई।
विज्ञापन


छड़ी विभिन्न मंदिरों से होते हुए पारंपरिक पहलगाम रूट के 45 किलोमीटर का सफर तय करके पवित्र गुफा में पहुंचेगी। अमरनाथ यात्रा की 29 अगस्त को रक्षाबंधन पर समाप्ति पर पवित्र गुफा में विशेष पूजा की जाएगी।

गत दिवस अमरेश्वर मंदिर दशनामी अखाड़ा में महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ छड़ी मुबारक को रवाना किया गया था। वीरवार को पहलगाम में कई मंदिरों में कड़ी सुरक्षा के बीच छड़ी मुबारक पहुंची। छड़ी मुबारक में साधु और यात्री शामिल हैं।
विज्ञापन


इस बीच वीरवार को 324 श्रद्धालुओं ने पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन किए। इसके साथ अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का यह आंकड़ा 352160 तक पहुंच गया है। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले शिव भक्तों में जोश बरकरार है। बम-बम भोले के जयकारे यात्रा मार्ग पर गूंज रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें